ePaper

दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला में पति गिरफ्तार

Updated at : 14 May 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला में पति गिरफ्तार

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत रेलपार इलाके की विवाहिता रूखसार खातून से दहेज की मांग को लेकर उसपर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करने तथा शिकायतकर्ता की बहन पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद इकवाल खान को गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष […]

विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत रेलपार इलाके की विवाहिता रूखसार खातून से दहेज की मांग को लेकर उसपर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करने तथा शिकायतकर्ता की बहन पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद इकवाल खान को गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

शिकायत के अनुसार नौ वर्ष पूर्व उसका निकाह रेलपार के ओके रोड इलाका निवासी इकवाल के साथ हुआ था. कुछ समय बाद उसके शौहर तथा ससुराल के अन्य रिश्तेदारों ने दहेज का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित करना शुरू किया. शिकायतकर्ता की बहन पर भी आरोपी ने हमला किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola