दुष्कर्म के आरोपी मुर्गी व्यवसायी पर बरसे लाठी-चप्पल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को जमकर पीटा जूतों की माला पहनाकर पूरे शहर में घुमाया धूपगुड़ी/बिन्नागुड़ी : एक मुर्गी का मांस बेचने वाले दुकानदार पर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी. गुरुवार को चप्पलों, बांस और सोटों से उसकी पिटाई करने के […]
विज्ञापन
आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को जमकर पीटा
जूतों की माला पहनाकर पूरे शहर में घुमाया
धूपगुड़ी/बिन्नागुड़ी : एक मुर्गी का मांस बेचने वाले दु���ानदार पर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी दुकानदार की जमकर धुनाई कर दी. गुरुवार को चप्पलों, बांस और सोटों से उसकी पिटाई करने के बाद महिलाओं ने उसे जूतों की माला पहनाकर शहर में घुमाया गया.
उसके बाद आरोपी व्यवसायी मोहम्मद बक्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया. जलपाईगुड़ी जिले के बिन्नागुड़ी के हाटखोला इलाके में हुई इस घटना के बाद आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों ने व्यवसायी की मुर्गी मांस की दुकान को तोड़ डाला. पुलिस आरोपी व्यवसायी को बानरहाट थाने ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है. वहीं, दुष्कर्म को लेकर खबर लिखे जाने तक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. घटना के बाद से इलाके में तनाव है.
गुरुवार को हाटखोला इलाके की एक नाबालिग लड़की ने स्कूल की शिक्षिका को बताया कि उसके पूरे बदन में दर्द है और उसके पेड़ू में दर्द है. जानकारी मिलने पर घरवाले उसे चिकित्सक के पास ले गये. जब डॉक्टर ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने सारी बात खुलकर बता दी. उसके बाद ही आसपास की महिलायें व्यवसायी की दुकान के सामने जमा हो गयीं. इतना ही नहीं उसके बाद इस तरह के पांच मामले सामने आये जिसके बाद इलाके में आरोपी व्यवसायी पर गुस्सा फूट पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










