ePaper

पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास

Updated at : 08 May 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास

अपराध. शक की आग में पति बना अंधा दिनदहाड़े पेट्रोल डाल कर लगा दी आग पत्नी बुरी तरह से झुलसी हालत गंभीर स्थानीय लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा बागडोगरा : शक में एक पति अंधा हो गया. दिन दोपहर उसने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की. आरोपी पति का नाम धनिराम बर्मन(55) […]

विज्ञापन

अपराध. शक की आग में पति बना अंधा

दिनदहाड़े पेट्रोल डाल कर लगा दी आग
पत्नी बुरी तरह से झुलसी हालत गंभीर
स्थानीय लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा
बागडोगरा : शक में एक पति अंधा हो गया. दिन दोपहर उसने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की. आरोपी पति का नाम धनिराम बर्मन(55) है. उसने अपनी पत्नी के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिसमें पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गयी है. उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया. सभी ने आरोपी पति धनीराम को पकड़ कर उसकी जम की पिटाई कर दी. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया .इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मची हुई है.
बुरी तरह से जलने के कारण पत्नी अंजना बर्मन (32) की चिकित्सा उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में की जा रही है. आग बुझाने की कोशिश में दो और लोग भी जख्मी हो गए हैं. कालीकृष्ण राय तथा श्याम सुंदर लाहा ने आग बुझाने की कोशिश की. जिसमें यह दोनों भी झुलस गए हैं. काली कृष्ण राय को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि श्याम सुंदर लाहा को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई.
मंगलवार को यह घटना शिव मंदिर के इंदिरा पल्ली में हुई है. स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य तथा पेशे से शिक्षक श्याम सुंदर लाहा ने बताया की वह दिन के करीब 2:15 बजे उस रास्ते से गुजर रहे थे. उसी दौरान एक पिकअप वैन से धनीराम जरकिन में पेट्रोल लेकर आया और अपनी पत्नी पर उड़ेल दिया. साथ ही लाइटर से आग लगा दी. उसकी पत्नी पूरी तरह से चीखने चिल्लाने लगी.
जैसे ही उनकी नजर पड़ी वह आग बुझाने में लग गए. इसमें एक अन्य व्यक्ति ने भी उसकी सहायता की. वह भी दोनों भी घायल हो गए. बाद में स्थानीय लोगों ने धनीराम को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की. फिर घटना की जानकारी माटीगाड़ा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची एवं धनीराम को गिरफ्तार कर थाने ले गई.
इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी घायल पत्नी को बरामद किया और इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी पति धनीराम पेसे से टाइल्स मिस्त्री का काम करता है. वह पिक अप वैन भी चलाता है. इससे पहले भी उसने दो शादियां कर रखी है. अंजना उसकी तीसरी पत्नी थी. आरोप है कि वह कुछ दिनों से लगातार अंजना को अपने रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा था. उसे शक था कि उसकी पत्नी चरित्रहीन है.
जबकि अंजना दूसरे के घरों में परिचारिका का काम करती थी. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी धनि राय वर्मन ने अपनी पत्नी को चरित्रहीन बताकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. वहीं धनि राय वर्मन ने बताया कि उसकी पत्नी गलत राह पर चल पड़ी थी. लाख समझाने के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ. इसीलिए उसने पत्नी का जान से मारने की कोशिश की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola