कानून तोड़नेवाले को पुलिसकर्मी ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता. ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भाग रहे एक युवक का पीछा कर जान पर खेलकर पकड़ने में एक ट्रैफिक कांस्टेबल के बायें हाथ में गंभीर चोट लगी है. यह घटना प्रगति मैदान थानाअंतर्गत साइंस सिटी क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह 11.30 बजे के करीब की है. जख्मी कांस्टेबल का नाम अर्नव बनर्जी है. वह तिलजला ट्रैफिक […]

विज्ञापन

कोलकाता. ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भाग रहे एक युवक का पीछा कर जान पर खेलकर पकड़ने में एक ट्रैफिक कांस्टेबल के बायें हाथ में गंभीर चोट लगी है. यह घटना प्रगति मैदान थानाअंतर्गत साइंस सिटी क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह 11.30 बजे के करीब की है.

विज्ञापन
जख्मी कांस्टेबल का नाम अर्नव बनर्जी है. वह तिलजला ट्रैफिक गार्ड में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, जबकि आरोपी बाइक चालक का नाम सकलैन जमीर (22) है.
वह तपसिया इलाके का रहनेवाला है. काफी दूर तक उसका पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के बाद जख्मी कांस्टेबल ने इसकी शिकायत प्रगति मैदान थाने में दर्ज करायी.
शिकायत में उन्होंने बताया कि वह साइंस सिटी के पास रविवार सुबह 11.45 बजे के करीब ड्यूटी कर रहे थे. अचानक एक बाइक चालक ट्रैफिक कानून तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, उसे रोकने की कोशिश की गयी, लेकिन वह भाग निकला. तभी उसका पीछा कर उसे पकड़ने में कांस्टेबल के हाथ में गहरी चोट लगी, लेकिन जख्मी कांस्टेबल ने अंत में आरोपी बाइक चालक को पकड़ लिया.
ट्रैफिक कानून तोड़ कर भागने व पुलिस को काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में उसके खिलाफ आइपीसी की सख्त धारा के तहत शिकायत दर्ज की गयी है. लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह के कानून तोड़नेवाले आरोपी को नहीं बख्शा जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola