टेस्ट ड्राइव के बहाने कीमती बाइक ले भागा युवक

Updated at : 01 May 2019 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
टेस्ट ड्राइव के बहाने कीमती बाइक ले भागा युवक

कसबा इलाके के स्वीन हो लेन की घटना काफी इंतजार करने के बाद पीड़ित गैरेज मालिक ने थाने में दर्ज करायी शिकायत कोलकाता : टेस्ट ड्राइव के बहाने एक कीमती बाइक लेकर एक युवक फरार हो गया. घटना कसबा इलाके के स्वीन हो लेन की है. पीड़ित गैरेज के मालिक का नाम गोपाल साव है. […]

विज्ञापन

कसबा इलाके के स्वीन हो लेन की घटना

काफी इंतजार करने के बाद पीड़ित गैरेज मालिक ने थाने में दर्ज करायी शिकायत
कोलकाता : टेस्ट ड्राइव के बहाने एक कीमती बाइक लेकर एक युवक फरार हो गया. घटना कसबा इलाके के स्वीन हो लेन की है. पीड़ित गैरेज के मालिक का नाम गोपाल साव है. बाइक लेकर फरार आरोपी का नाम सैयद अली है. उसके खिलाफ पीड़ित गैरेज के मालिक ने कसबा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने गैरेज में बाइक की रिपेयरिंग के अलावा पुरानी बाइक भी बेचते हैं. इसके पहले आरोपी सैयद अली उनसे एक बाइक खरीद चुका है.
वह अक्सर गैरेज में बाइक की रिपेयरिंग के सिलसिले में आता रहता है. इसके कारण उसपर विश्वास बन चुका था. इस बार फिर सैयद अली उनके पास आया और एक पुरानी बाइक देखकर उसे टेस्ट ड्राइव के बहाने वहां से ले गया. तकरीबन 10 मिनट तक उसके लौटने का इंतजार करने के बावजूद वह नहीं लौटा.
इसके बाद उसे फोन करने पर उसने कुछ ही देर में लौटने की जानकारी दी. काफी देर हो जाने के बाद फिर से उन्होंने फोन किया, तो फोन बंद मिला. इसके बाद लगातार दो दिन तक बाइक लेकर लौटने का इंतजार करने के बावजूद वह नहीं आया. फिर इसकी शिकायत कसबा थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने फरार आरोपी का स्केच बनाकर उसकी मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola