ePaper

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को जेल

Updated at : 24 Apr 2019 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी  को जेल

आसनसोल : कुल्टी थाना क्षेत्र के पाथरखाद रांचीग्राम इलाके में विवाहिता को घर में अकेले पाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने राकेश दास उर्फ गुडडू को गिरफ्तार किया. उसे मंगलवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपी की […]

विज्ञापन

आसनसोल : कुल्टी थाना क्षेत्र के पाथरखाद रांचीग्राम इलाके में विवाहिता को घर में अकेले पाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने राकेश दास उर्फ गुडडू को गिरफ्तार किया. उसे मंगलवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया.

सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. शिकायत के अनुसार बीते 20 अप्रैल को आरोपी शिकायतकर्ता को घर में अकेला पाकर उनके घर में घुस गया तथा उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. ज्ञात हो कि इस घटना का विरोध करने पर उक्त पीड़ित महिला सहित उनके पति के उपर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola