डकैती की योजना बनाते दो गिरफ्तार, जेल

आसनसोल : रानीगंज थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान रानीसायर में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे इमरान खान तथा बाकर खान को गिरफ्तार किया. छापेमारी में इनके अन्य कई सहयोगी फरार होने में सफल रहे. तलाशी के दौरान इनके पास से लोडेड पाइपगन, एक कारतूस बरामद हुआ. इनकी पिकअप वैन पुलिस ने जब्त […]
आसनसोल : रानीगंज थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान रानीसायर में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे इमरान खान तथा बाकर खान को गिरफ्तार किया. छापेमारी में इनके अन्य कई सहयोगी फरार होने में सफल रहे.
तलाशी के दौरान इनके पास से लोडेड पाइपगन, एक कारतूस बरामद हुआ. इनकी पिकअप वैन पुलिस ने जब्त की. उन्हें सोमवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपियों की जमानत खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संबंध में अवर निरीक्षक अखिल मुखर्जी ने शिकायत दर्ज कराई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




