बागुईहाटी से छात्रा लापता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
परिजनों ने दर्ज करायी अपहरण की शिकायत कोलकाता : बागुईहाटी थानांतर्गत अश्विनीनगर इलाके की रहने वाली एक छात्रा के लापता होने की घटना के बाद ही थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी बेटी लापता है. उसके अपहरण की आशंका जतायी गयी […]
विज्ञापन
परिजनों ने दर्ज करायी अपहरण की शिकायत
विज्ञापन
कोलकाता : बागुईहाटी थानांतर्गत अश्विनीनगर इलाके की रहने वाली एक छात्रा के लापता होने की घटना के बाद ही थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी बेटी लापता है. उसके अपहरण की आशंका जतायी गयी है. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक छात्रा का नाम स्वीटी गुलगुलिया है. वह मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट स्थित सावित्री गर्ल्स स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है. गुरुवार की रात करीब नौ बजे के बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा है. रेखाचंद गुलगुलिया उर्फ रंजीत ने बागुईहाटी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने अपहरण की आशंका जताते हुए आइपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन