सालानपुर से कारखाने के मालिक का अपहरण

सीमावर्ती झारखंड के निरसा थाना इलाके से कार बरामद, नहीं मिला सुराग खुफिया विभाग के निरीक्षक देवज्योति साहा के नेतृत्व में टीम हुई सक्रिय आसनसोल / बराकर / रूपनारायणपुर : सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेकड़ाजोड़िया इलाके में स्थित आसनसोल एलॉय फेरो स्टील प्लांट प्रा. लि. के मालिक तथा बराकर हनुमान चढ़ाई निवासी जोगिंदर सिंह के […]
सीमावर्ती झारखंड के निरसा थाना इलाके से कार बरामद, नहीं मिला सुराग
खुफिया विभाग के निरीक्षक देवज्योति साहा के नेतृत्व में टीम हुई सक्रिय
आसनसोल / बराकर / रूपनारायणपुर : सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेकड़ाजोड़िया इलाके में स्थित आसनसोल एलॉय फेरो स्टील प्लांट प्रा. लि. के मालिक तथा बराकर हनुमान चढ़ाई निवासी जोगिंदर सिंह के इकलौते पुत्र तेजपाल सिंह (24) तथा उसके कार चालक का अपराधियों ने बुधवार की सुबह प्लांट से सौ मीटर की दूरी पर कल्याणेश्वरी देंदुआ सड़क से अपहरण कर लिया.
अपराधियों ने उसकी फॉरच्यूनर कार में ही उन्हें बंधक बना लिया और झारखंड की ओर भाग निकले. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग के निरीक्षक देवज्योति साहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त कार को झारखंड के सीमावर्ती निरसा थाना अंतर्गत कंचनडीह से बरामद कर लिया. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने घटनास्थल और सीमा क्षेत्र पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. शिकायत मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि अपहरण हुआ है या नहीं.
बुधवार की सुबह सवा 11 बजे प्रतिदिन की तरह तेजपाल अपने प्लांट में आ रहे थे. कल्याणेश्वरी देंदुआ मुख्य मार्ग पर नेकड़ाजोड़िया इलाके में मुख्य मार्ग से चार सौ मीटर की दूरी पर उनका प्लांट है. प्लांट से सौ मीटर की दूरी पर दो वाहन उनके आने से कुछ समय पहले से ही रुके हुए थे. उनमें दस से बारह लोग सवार थे. उन्होंने सिविक वोलेंटियर की तरह कपड़े पहन रखे थे. श्री सिंह की कार जैसे ही वहां पहुंची. उनलोगों ने उनकी कार रोक ली और दरवाजा खुलवाकर उनकी कार में कुछ लोग जबरन चढ़ गये. बाकी अन्य लोग अपने दो वाहनों से वहां से निकल गये. स्थानीय लोगों ने समझा कि यह पुलिसिया कार्रवाई है. दो तीन घंटे तक कुछ पता ही नहीं चला.
इधर, जब नीयत समय पर चालक तथा तेजपाल सिंह प्लांट नहीं पहुंचे तो कर्मियों ने चालक के मोबाइल फोन पर कॉल किया. लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला. प्लांट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी उनके पिता जोगिंदर सिंह को दी. वे कोलकाता में थे. तत्काल वे वापस लौटे. इस बीच इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही खुफिया विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गये. संभावना थी कि अपराधियों ने झारखंड में प्रवेश किया होगा. इस आधार पर अधिकारियों ने सीमावर्ती झारखंड पुलिस के सभी थानों को सूचित किया. अपराधी श्री सिंह का अपहरण कर जिस फॉरच्यूनर गाड़ी में करके निकले थे, वह कार निरसा थाना अंतर्गत कंचनडीह में एनएच दो पर मिली. पुलिस ने गाड़ी को कल्याणेश्वरी पुलिस फांडी में लाकर जमा किया. श्री सिंह के परिजन भी फांडी में आये. उन्होंने शिनाख्त की कि वह कार उनकी ही है. जिसे लेकर सुबह तेजपाल घर से निकले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




