चोरी की बाइक समेत एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

इस्लामपुर : बंगाल और बिहार पुलिस की संयुक्त छापामारी करके एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया. इस दौरान गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक बाइक पुलिस ने बरामद किया. उसे बिहार में तस्करी किये जाने की योजना थी. पुलिस सूत्रों से पता […]

विज्ञापन

इस्लामपुर : बंगाल और बिहार पुलिस की संयुक्त छापामारी करके एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया. इस दौरान गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक बाइक पुलिस ने बरामद किया. उसे बिहार में तस्करी किये जाने की योजना थी.

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि उत्तर दिनाजपुर जिले की इस्लामपुर थाना पुलिस और बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया थाना पुलिस ने बंगाल-बिहार सीमांत के शांतिनगर इलाके में संयुक्त छापामारी की. इसमें आवेद आलम (35) नामक बाइक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी बंगाल-बिहार सीमा के शांतिनगर इलाके का निवासी है. बिहार के पोठिया इलाके में चोरी की बाइक तस्करी की खबर पुलिस को मिली थी. इसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी को शनिवार को इस्लामपुर अदालत में पेश किया गया. आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर मांगा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola