क्लर्क पर लगा छात्रा से छेड़खानी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : स्कूल के एक दफ्तरी (सहायक क्लर्क) पर नौवीं कक्षा की छात्रा को थप्पड़ मारने और उससे छेड़खानी का आरोप लगा है. आरोप यह भी है कि आरोपी दफ्तरी ने छात्रा की साड़ी भी खींची है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर ब्लॉक अंतर्गत राघवपुर हाईस्कूल में हुई. इस घटना के बाद से स्कूल परिसर […]

विज्ञापन

बालुरघाट : स्कूल के एक दफ्तरी (सहायक क्लर्क) पर नौवीं कक्षा की छात्रा को थप्पड़ मारने और उससे छेड़खानी का आरोप लगा है. आरोप यह भी है कि आरोपी दफ्तरी ने छात्रा की साड़ी भी खींची है.

विज्ञापन

दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर ब्लॉक अंतर्गत राघवपुर हाईस्कूल में हुई. इस घटना के बाद से स्कूल परिसर में तनाव देखा गया. आरोप है कि शुक्रवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर दफ्तरी सजल दत्त (50) से मारपीट की.

वहीं, सजल दत्त ने छेड़खानी से इंकार करते हुए कहा है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है. वहीं, पीड़िता के परिवारवालों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी दफ्तरी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola