चोरी के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आठ लैपटॉप जब्त, 11 मार्च को हुई थी घटना हावड़ा : एक नामी शोरूम से लैपटॉप, नकद आैर कीमती मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आठ लैपटॉप बरामद किये गये हैं, लेकिन फोन आैर नकदी नहीं मिले. आरोपियों के नाम मोहम्मद आसिफ, तनवीर […]

विज्ञापन

आठ लैपटॉप जब्त, 11 मार्च को हुई थी घटना

विज्ञापन
हावड़ा : एक नामी शोरूम से लैपटॉप, नकद आैर कीमती मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से आठ लैपटॉप बरामद किये गये हैं, लेकिन फोन आैर नकदी नहीं मिले. आरोपियों के नाम मोहम्मद आसिफ, तनवीर आजाद आैर शाहदाब हुसैन हैं. तीनों हावड़ा थाना अंतर्गत विभिन्न इलाकों के रहनेवाले हैं.
पुलिस सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, बेंटरा थाना अंतर्गत नया रास्ता के पास एक शोरूम है. पिछले 11 मार्च की देर रात यहां चोरी हुई थी. चोरों ने यहां से लैपटॉप, फोन आैर नकदी की चोरी की थी. इसके बाद घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी थी. जांच में जुटी पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी को खंगाल कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस का मानना है कि इस रैकेट में कुछ आैर बदमाश शामिल हैं. तीनों से पूछताछ कर पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola