ePaper

ग्रामीणों व बीएसएफ के बीच झड़प, महिला जख्मी

Updated at : 02 Apr 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों व बीएसएफ के बीच झड़प, महिला जख्मी

स्थानीय लोगों ने लगाया बीएसएफ पर गोली चलाने का आरोप प्रतिबंधित पटसन की खेती करने को लेकर मचा बवाल बालुरघाट : सीमांत इलाकों में पटसन की खेती करने को लेकर ग्रामीणों व बीएसएफ के बीच विवाद शुरू हो गया. बीएसएफ के खिलाफ गोली चलाने का आरोप भी सामने आया है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली […]

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लगाया बीएसएफ पर गोली चलाने का आरोप

प्रतिबंधित पटसन की खेती करने को लेकर मचा बवाल
बालुरघाट : सीमांत इलाकों में पटसन की खेती करने को लेकर ग्रामीणों व बीएसएफ के बीच विवाद शुरू हो गया. बीएसएफ के खिलाफ गोली चलाने का आरोप भी सामने आया है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना के सीमावर्ती गांव उत्तर जमालपुर इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
जानकारी मिली है कि सुरक्षा कारणों से सीमावार्ती कांटातार संलग्न किसी जमीन पर पटसन जैसे लंबे पौधों की खेती करने की मनाही है. आरोप है कि इसके बावजूद श्रीकृष्णपुर इलाके के किसान हबीबुर मंडल व उसकी पत्नी ने पटसन के खेती करने कांटातार के उसपर खेत में गये. मामले पर नजर पड़ते ही बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोका. इसे लेकर विवाद शुरू हुआ. धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया. ग्रामीणों व बीएसएफ के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. उस समय हबीबुर की पत्नी अलिया बीबी गिरकर घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने उसे बालुरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया. आरोप है कि गुस्साये लोगों ने बीएसएफ पर पत्थर बरसाने लगे. जवाबी कार्रवायी में बीएसएफ ने हवाई फायरिंग की. हिली थाना पुलिस व बीएसएफ के 199 बटालियन के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. उनलोगों ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक की.
पीड़ित हबीबुर मंडल ने बताया कि पटसन की खेती करने को लेकर बीएसएफ जवानों ने उनपर हमला किया. उसकी पत्नी की पिटायी की गयी है. उसका इलाज चल रहा है. हालांकि बीएसएफ की ओर से इसपर कोई टिप्पणी नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola