हुगली : शराब के नशे में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 5:36 AM
हुगली : शराब के नशे में पिता और भाभी की पिटाई करने का विरोध करने पर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. घटना बलागढ़ थानांतर्गत एकतारपुर इलाके की है. मृतक का नाम लव मालिक (22) है, जबकि उसके हत्या के आरोपित उसके बड़े भाई का नाम विश्वनाथ मलिक है. बताया जा […]
हुगली : शराब के नशे में पिता और भाभी की पिटाई करने का विरोध करने पर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. घटना बलागढ़ थानांतर्गत एकतारपुर इलाके की है. मृतक का नाम लव मालिक (22) है, जबकि उसके हत्या के आरोपित उसके बड़े भाई का नाम विश्वनाथ मलिक है.
बताया जा रहा है कि रविवार को विश्वनाथ ने पत्नी मनि मालिक को खाने में चिकन बनाने के लिये कहा, लेकिन सरस्वती पूजा होने के कारण मनि ने इंकार कर दिया. इतना सुनते ही शराब के नशे में धुत विश्वनाथ ने अपनी पत्नी मनि के साथ मारपीट कर दी. यह देख पिता रासु मालिक, मनि को बचाने गये. विश्वनाथ ने पिता पर भी हमला कर दिया.
यह देख विश्वनाथ का छोटा भाई लव मलिक बीचबचाव को दौड़ा. इस पर विश्वनाथ अपने भाई लव से उलझ गया और उसने चाकू से लव पर हमला कर दिया. खून से लथपथ लव वहीं गिर पड़ा. आनन फानन में लोग उसे बलागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सोमवार शाम चुंचुड़ा इमामबाड़ा अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










