कोलकाता : चेक की नकल कर निकाले 18 लाख, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : चेक का क्लोन तैयार कर बैंक से 18 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम कैलाश, सोनू, तिलक व रणवीर बताये गये हैं. इन्हें महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से चितपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी को सियालदह कोर्ट में […]

विज्ञापन

कोलकाता : चेक का क्लोन तैयार कर बैंक से 18 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम कैलाश, सोनू, तिलक व रणवीर बताये गये हैं.

विज्ञापन

इन्हें महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से चितपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी को सियालदह कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने आरोपियों को 22 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके चेकबुक से एक चेक की नकल कर उसके खाते से 18 लाख रुपये निकाले गये हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर गिरोह से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया. सभी से पूछताछ हो रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola