आसनसोल : रिमांड से लौटे दो चोरों को जेल

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के तालपोखरिया निवासी मोहम्मद जावेद मल्लिक के घर से हजारों रुपये नकद तथा आभूषणों की चोरी करने के मामले में आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने दो आरोपी आकिब सफदर तथा ओसमान सेख को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें रविवार को […]
आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के तालपोखरिया निवासी मोहम्मद जावेद मल्लिक के घर से हजारों रुपये नकद तथा आभूषणों की चोरी करने के मामले में आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने दो आरोपी आकिब सफदर तथा ओसमान सेख को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिमांड पर लिया था.
रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें रविवार को पुनः आसनसोल जिला कोर्ट के सीजीएम के समक्ष पेश किया. सीजीएम ने आरोपियों की जमानत खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
मोहम्मद जावेद मल्लिक ने अपने शिकायत में कहा था कि बीते तीन फरवरी को वह अपने पूरे परिवार के साथ शादी की रिसेप्शन पार्टी में गए थे. वापस आने पर देखा कि किसी ने उनके घर मे घुसकर वहां से साठ हजार रुपये सहित कई जोड़े आभूषणों की चोरी कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




