कोलकाता : मॉरीशस भोजपुरी का भारतीय स्वर्ग है : बुधू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 5:49 AM
कोलकाता : मॉरीशस में भारत से वे लोग गये थे, जो पढ़े-लिखे भले न हों, लेकिन संस्कारवान थे. भोजपुरी माटी के वे लोग कोलकाता से ही जहाज पर मॉरीशस गये थे. मैं कालीघाट के पास आदि गंगा को देखकर भाव विह्वल हो गयी. भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन, मॉरीशस सरकार की अध्यक्षा और भोजपुरी की गीत गवई […]
कोलकाता : मॉरीशस में भारत से वे लोग गये थे, जो पढ़े-लिखे भले न हों, लेकिन संस्कारवान थे. भोजपुरी माटी के वे लोग कोलकाता से ही जहाज पर मॉरीशस गये थे. मैं कालीघाट के पास आदि गंगा को देखकर भाव विह्वल हो गयी. भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन, मॉरीशस सरकार की अध्यक्षा और भोजपुरी की गीत गवई परंपरा की संवर्धक डॉ सरिता बुधू ने भारतीय भाषा परिषद में आयोजित एक परिसंवाद में ये बातें कहीं.
बुधवार को भारतीय भाषा परिषद की ओर से ‘मॉरीशस और भारत का सांस्कृतिक संबंध : भोजपुरी की महती भूमिका’ पर आयोजित परिसंवाद में उन्होंने कहा कि भोजपुरी गीतों का संरक्षण जरूरी है. इसके लिए मॉरीशस में कई स्कूल खोले गये हैं. उन्होंने आगे कहा कि मॉरीशस की भोजपुरी संस्कृति में जातीय संकीर्णता नहीं है. इस मौके पर सरिता बुधू ने भोजपुरी गीतों का गायन भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










