कोलकाता : स्कूटी चोरी के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : गरफा थाने की पुलिस ने एक नयी स्कूटी चुराने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है. उसके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गयी है. इसके पहले उसे मोबाइल चोरी के आरोप में कई बार पकड़ा जा चुका है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गरफा इलाके में […]

विज्ञापन

कोलकाता : गरफा थाने की पुलिस ने एक नयी स्कूटी चुराने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है. उसके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गयी है. इसके पहले उसे मोबाइल चोरी के आरोप में कई बार पकड़ा जा चुका है.

विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गरफा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी नयी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी थी. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने 17 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि इस युवक को नयी वस्तु को देखने के साथ उसे अपने पास रख लेने का अजीबो-गरीब शौक है.
इसके पहले वह दोस्तों व इलाके के लोगों के कीमती मोबाइल को चुराने के आरोप में पकड़ा गया था. उसके पिता लेबर कांट्रैक्टर के तौर पर काम करते हैं. इस बार उसे सड़क किनारे यह स्कूटी पसंद आ गयी थी. फिर उसने इसे चुरा लिया और घर ले आया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola