मालदा : बदमाश की गोलीबारी में बस कंडक्टर गंभीर रूप से जख्मी

मालदा : शराब के नशे में सरेआम सड़क पर ऊधम मचा रहे बदमाशों का प्रतिवाद करने पर एक बदमाश ने आग्नेयास्त्र से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. सोमवार की सुबह सात बजे यह घटना मालदा शहर के रथबाड़ी इलाके में हुई है. हालांकि बस के चालक बाल बाल बच गये लेकिन कंडक्टर के पैर के तलवे […]
मालदा : शराब के नशे में सरेआम सड़क पर ऊधम मचा रहे बदमाशों का प्रतिवाद करने पर एक बदमाश ने आग्नेयास्त्र से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. सोमवार की सुबह सात बजे यह घटना मालदा शहर के रथबाड़ी इलाके में हुई है. हालांकि बस के चालक बाल बाल बच गये लेकिन कंडक्टर के पैर के तलवे में गोली लगी जिसके बाद उन्हें तत्काल मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया.
चिकित्सकों ने उनके तलवे का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है और कंडक्टर सुकांत मित्रा अब खतरे से बाहर हैं. घटना की जानकारी मिलने पर जैसे ही इंगलिशबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश उसके पहले ही वहां से चंपत हो गये. मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. ज्योतिष चंद्र दास ने बताया कि बस कंडक्टर सुकांत मित्रा के तलवे का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गयी है. फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










