कोलकाता : दमदम में घर से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दमदम कैंटोनमेंट के लक्ष्मी नारायण रोड इलाके में घर से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पर पहुंची दमदम थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, बैंक कर्मचारी दीपक जयधर और नवान्न में कार्यरत उनकी पत्नी नवान्न देबजानी जयधर […]

विज्ञापन
कोलकाता : दमदम कैंटोनमेंट के लक्ष्मी नारायण रोड इलाके में घर से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पर पहुंची दमदम थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, बैंक कर्मचारी दीपक जयधर और नवान्न में कार्यरत उनकी पत्नी नवान्न देबजानी जयधर बाहर घुमने गए है.
रविवार सुबह उनके पड़ोस के लोगों को चोरी की घटना का पता चला. इसके बाद ही तुरंत पड़ोस के लोगों ने पुलिस को खबर दी और साथ ही उनके रिश्तेदार को भी बताया. मौके पर पहुंची पुलिस का अनुमान है कि घर के अंदर आलमारी से नकदी के साथ ही काफी गहने गायब हुए है.
इधर घटना का पता चलते ही दीपक परिवार समेत लौट रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जब तक घरवाले नहीं आ जाते है, तब तक स्पष्ट पता नहीं चल पायेगा कि कितने की चोरी हुई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola