कूचबिहार : पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागे दो बांग्लादेशी कैदी

Updated at : 04 Jan 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
कूचबिहार : पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागे दो बांग्लादेशी कैदी

कूचबिहार : पुलिसकर्मियों को मार-पीटकर दो बांग्लादेशी कैदी प्रिजन वैन से भाग निकले. बुधवार शाम सात बजे के करीब यह घटना कूचबिहार शहर में प्रवेश करने से पहले घुमुमारी इलाके में घटी है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है. उल्लेखनीय है कि 17 रोज पहले भारत में अवैध रूप से घुसपैठ […]

विज्ञापन
कूचबिहार : पुलिसकर्मियों को मार-पीटकर दो बांग्लादेशी कैदी प्रिजन वैन से भाग निकले. बुधवार शाम सात बजे के करीब यह घटना कूचबिहार शहर में प्रवेश करने से पहले घुमुमारी इलाके में घटी है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है.
उल्लेखनीय है कि 17 रोज पहले भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने के दौरान दिनहाटा महकमा अंतर्गत नयारहाट इलाके से बीएसएफ जवानों ने दो घुसपैठियों को पकड़ा था. बाद में मिजानुर शेख (29) और सारिद शेख (28) को दिनहाटा पुलिस को सौंप दिया गया था.
दोनों भगोड़े घुसपैठ के आरोपी बांग्लादेश के कुड़ीग्राम इलाके के निवासी हैं. इन दोनों को गुरुवार को दिनहाटा अदालत में पेशी के बाद प्रिजन वैन से कूचबिहार जेल ले जाया जा रहा था.
उसी समय घुघुमारी इलाके में पुलिसकर्मियों को मार-पीटकर दोनों फरार हो गये. पुलिस सूत्र के अनुसार दोनों बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ ने निगरानी तेज कर दी है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola