नकली हॉलमार्क की चूड़ियां देकर 1.3 लाख के सोने की चेन की ठगी

Updated at : 03 Jan 2019 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
नकली हॉलमार्क की चूड़ियां देकर 1.3 लाख के सोने की चेन की ठगी

कोलकाता : फिल्मी अंदाज में नकली सोने (नकली हॉलमार्क) के गहने को दुकान में एक्सचेंज कर 1.3 लाख रुपये का चूना लगानेवाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया है. घटना साॅल्टलेक सेक्टर तीन स्थित एचए ब्लाॅक की है. सोने की दुकान में नकली सोना (नकली हॉलमार्क) की चार चूड़ियां देकर उसके बदले में 1.3 […]

विज्ञापन
कोलकाता : फिल्मी अंदाज में नकली सोने (नकली हॉलमार्क) के गहने को दुकान में एक्सचेंज कर 1.3 लाख रुपये का चूना लगानेवाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया है. घटना साॅल्टलेक सेक्टर तीन स्थित एचए ब्लाॅक की है.
सोने की दुकान में नकली सोना (नकली हॉलमार्क) की चार चूड़ियां देकर उसके बदले में 1.3 लाख के सोने की चेन लेकर ठगी करनेवाली महिला को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला का नाम शुक्ला पाल है. वह की जगदल की रहनेवाली है.
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक, घटना गत चार नवंबर की है. साॅल्टलेक के एचए ब्लॉक में एक सोने की दुकान में शुक्ला पहुंची थी. उसने नकली हॉलमार्क सोने की चार चूड़ियों को लेकर एक्सचेंज किया और उसके बदले में 1,32,839 रुपये के सोने की चेन ली.
बाद में पता चला कि ये चारों चूड़ियां नकली हैं. इसी तरह से फिर उसी दुकान में एक बार फिर पहुंची, उक्त महिला को देख सबको संदेह हुआ और फिर तुरंत पुलिस को खबर दी गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का कहना है कि दुकान के मैनेजर अमित मालाकर ने विधाननगर दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक कितने जगहों पर इस तरह से ठगी की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola