सिलीगुड़ी : घायल वनकर्मी ने दम तोड़ा, तस्करों के साथ मुठभेड़ में हुआ था जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : जंगल में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान घायल हुए वनकर्मी ने सोमवार को दम तोड़ दिया. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मृत वनकर्मी का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया. मृत वनकर्मी की मौत से मामला और भी गहरा गया है. मृतक के […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : जंगल में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान घायल हुए वनकर्मी ने सोमवार को दम तोड़ दिया. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मृत वनकर्मी का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया.
मृत वनकर्मी की मौत से मामला और भी गहरा गया है. मृतक के परिवार वालों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. वन विभाग ने जांच का भरोसा दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार तड़के अलीपुरद्वार बक्सा व्याघ्र रेंज के जंगलों में लकड़ी तस्करों के जमा होने की खबर मिलते ही वन विभाग की एक टीम उन्हें दबोचने के लिए जंगल गयी. दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुयी. इसी क्रम में वनकर्मी कार्तिक गुहा राय भी घायल हो गये.
उनके कमर के नीचले भाग में कई गोलियां लगी. साथी वन कर्मियों ने फौरन घायल कार्तिक गुहा राय को अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया. आशंका जनक स्थिति देखकर उन्हें सिलीगुड़ी के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया. पांच दिन इलाजरत रहने के बाद सोमवार तड़के कार्तिक गुहा राय ने दम तोड़ दिया.
परिवार वालों का आरोप है कि किसी साथी वन कर्मी की गोली से ही कार्तिक गुहा राय घायल हुए थे. मृतक के भाई तरूण गुहा राय ने बताया कि दोनों ओर से फायरिंग हुयी. इसी बीच कार्तिक गुहा राय तस्करों को पकड़ने के लिए आगे बढ़े कि एक वनकर्मी की गोली का शिकार हो गये. घटना की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.
अलीपुरद्वार जिले के पदस्थ अधिकारी ने बताया कि बक्सा टाइगर रिजर्व मामले की जांच कर रही है. अभियान पर गये सभी वन कर्मियों व अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. कार्तिक गुहा राय उसी अभियान में गोली से घायल हुए थे. हांलाकि वह गोली वनकर्मी या तस्करों की थी, यह अभी साफ नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी रहस्यों का खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




