रायगंज : अत्याधुनिक रिवाल्वर के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिला पुलिस ने शनिवार रात करीब नौ बजे रायगंज थाने के रूपाहार इलाके में एक अभियान चलाकर एनएच-34 के किनारे किसी अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों के एक दल को धर दबोचा. गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने हबीबुर रहमान (24) और साबिदुल हक (22) को […]

विज्ञापन
रायगंज : उत्तर दिनाजपुर जिला पुलिस ने शनिवार रात करीब नौ बजे रायगंज थाने के रूपाहार इलाके में एक अभियान चलाकर एनएच-34 के किनारे किसी अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों के एक दल को धर दबोचा.
गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने हबीबुर रहमान (24) और साबिदुल हक (22) को गिरफ्तार किया. दोनों का घर रायगंज के चेरामाटी गांव में है.
जिले के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि बदमाशों के पास से एक अत्याधुनिक रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किये गये. इन बदमाशों पर पहले भी हत्या छीनतई जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola