577 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार, एक ट्रांसपोर्ट के पास खड़े ट्रक से जब्त हुआ गांजा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर उत्तर कोलकाता के चितपुर इलाके से एक ट्रक में लदा 577 किलो गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमित सांतरा (32) और तापस मोल उर्फ नाडू (24) हैं. एसटीएफ सूत्रों से मिली […]

विज्ञापन
कोलकाता: कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर उत्तर कोलकाता के चितपुर इलाके से एक ट्रक में लदा 577 किलो गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमित सांतरा (32) और तापस मोल उर्फ नाडू (24) हैं. एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें खबर मिली थी कि पूर्व बर्दवान से भारी मात्रा में गांजा से भरा ट्रक महानगर आ रहा है. जिसकी महानगर में सप्लाई की जायेगी.
जानकारी मिलने के बाद चितपुर इलाके में स्थित काली प्रसन्ना सिंघी रोड में स्थित एक ट्रांसपोर्ट के पास खड़े ट्रक में छापेमारी की गयी और उसमें रखा 577 किलो गांजा जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola