बंदूक दिखाकर दुकान से 20 लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में विदेशी रुपये बदलने वाले एक दुकान से हथियार दिखाकर 20 लाख रुपये लूटकर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद रियाज व मोहम्मद तनवीर है. दोनों के पास से पुलिस ने उनके पास से 18.65 लाख रुपये बरामद किये हैं. गिरफ्तार […]

विज्ञापन
कोलकाता : पार्क स्ट्रीट इलाके में विदेशी रुपये बदलने वाले एक दुकान से हथियार दिखाकर 20 लाख रुपये लूटकर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद रियाज व मोहम्मद तनवीर है. दोनों के पास से पुलिस ने उनके पास से 18.65 लाख रुपये बरामद किये हैं.
गिरफ्तार आरोपियों के साथ गिरोह में और कौन शामिल था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्क स्ट्रीट इलाके के मार्क्स स्ट्रीट में रूद्र चौधरी नामक एक कर्मचारी विदेशी रुपये बदलने वाले एक दुकान में बैठा था. अचानक दो युवक हथियार लेकर वहां आये और वहां से 20 लाख रुपये लूट कर भाग निकले.
इसके बाद इसकी शिकायत पार्क स्ट्रीट थाने में करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों युवकों की शिनाख्त की और लूटे गये रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया. पार्क स्ट्रीट जैसे इलाके में ऐसे लूट की वारदात को अंजाम देने से इलाके की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola