व्यापार के नाम पर अपहरण फिरौती मिलने के बाद रिहा, पहले 33 हजार फिर 85 हजार रुपये लेने के बाद किया रिहा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : व्यापार शुरू करने के नाम पर एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे फिरौती के रूप में तीन लाख रुपये मांगे गये. रुपये देने से इनकार करने पर पीड़ित के एटीएम कार्ड से 33 हजार रुपये निकाल लिये गये. यही नहीं पीड़ित के घरवालों से 85 हजार रुपये अकाउंट में मंगवाने के बाद अपहृत […]
विज्ञापन
कोलकाता : व्यापार शुरू करने के नाम पर एक व्यक्ति का अपहरण कर उससे फिरौती के रूप में तीन लाख रुपये मांगे गये. रुपये देने से इनकार करने पर पीड़ित के एटीएम कार्ड से 33 हजार रुपये निकाल लिये गये. यही नहीं पीड़ित के घरवालों से 85 हजार रुपये अकाउंट में मंगवाने के बाद अपहृत व्यक्ति को रिहा कर दिया गया.
घटना सर्वेपार्क इलाके के हाइलैंड पार्क के निकट एक बंद फ्लैट में घटी. अपहृत व्यक्ति का नाम प्रशांत मंडल है. वह दक्षिण 24 परगना के फलता के रहनेवाले हैं. इस घटना के बाद उन्होंने इसकी शिकायत सर्वेपार्क थाने में दर्ज करायी.
इसके बाद पुलिस ने सुमन जाना, सुदीप्त जाना व बनर्जी बाबू नामक तीन बदमाशों के खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में बताया गया कि उसे सुमन ने फोन किया और व्यापार शुरू करने के नाम पर मिलने को कहा. इसके बाद तय समय पर हाइलैंड पार्क के पास वह एक फ्लैट में जाकर सुमन से मिले.
उस समय उस फ्लैट में तीन अन्य लोग मौजूद थे. वहां पहुंचते ही सुमन ने उसे एक चेयर में बांध दिया. उसने खुद को डीएसपी बताया और उसके परिवारवालों से फोन कर तीन लाख रुपये की मांगी. रुपये नहीं देने पर उसका एटीएम कार्ड और ब्लैंक चेकबुक भी ले लिया. इसके बाद उसके एटीएम कार्ड से 33 हजार रुपये निकाल लिये गये.
इधर घरवालों को डराकर अपने अकाउंट में 85 हजार रुपये मंगवा लिया और उसे छोड़कर वहां से सभी अगले दिन फरार हो गये. इधर इसकी शिकायत थाने में दर्ज होने के बाद सोनारपुर इलाके से सुमन जाना को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से पांच हजार रुपये व बाइक जब्त कर ली गयी. बाकी लोगों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










