प्रमोटर हत्या मामला : परिजनों को धमकियां

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन के पाथरघाटा इलाके में प्रमोटर चंचल मंडल की हत्या की घटना के बाद से उसके परिवारवाले आतंकित हैं. इधर इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास मंडल के कुछ लोगों द्वारा गुरुवार को चंचल मंडल के घर के लोगों धमकियां देने का आरोप सामने आया है. घर के पास लगे […]

विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन के पाथरघाटा इलाके में प्रमोटर चंचल मंड��� की हत्या की घटना के बाद से उसके परिवारवाले आतंकित हैं. इधर इस मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास मंडल के कुछ लोगों द्वारा गुरुवार को चंचल मंडल के घर के लोगों धमकियां देने का आरोप सामने आया है.
घर के पास लगे सीसीटीवी में ही ऐसा ही देखा जा रहा है. इधर धमकी दिये जाने की घटना के बाद ही मृत चंचल के परिवारवालों ने न्यूटाउन थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस धमकी देनेवालों के बारे में पता लगाने में जुटी है.
इधर मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि घर के सामने ही आकर विकास के कुछ लोग धमकी दे रहे थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola