सिविक वॉलेंटियर को पीटने के आरोप में ओला चालक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता :विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार रात ड्यूटी पर तैनात सिविक वाॅलंेटियर की पिटाई करने के आरोप में ओला चालक को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम सूरज यादव बताया गया है. पुलिस के अनुसार, सूरज को बागुईहाटी के घोषपाड़ा शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है […]
विज्ञापन
कोलकाता :विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार रात ड्यूटी पर तैनात सिविक वाॅलंेटियर की पिटाई करने के आरोप में ओला चालक को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम सूरज यादव बताया गया है. पुलिस के अनुसार, सूरज को बागुईहाटी के घोषपाड़ा शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया.
बताया जाता है कि रात को ओला चालक ने एक रिक्शा चालक को टक्कर मार दी जिसमें रिक्शा चालक जख्मी हो गया था. इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सिविक वाॅलेंटियर ने इस घटना को लेकर ओला चालक से सवाल-जवाब किया. उसी दौरान ओला चालक ने सिविक वाॅलेंटियर की जमकर धुनाई कर दी. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद ही ऑटो चालक के खिलाफ बागुईहाटी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने देर रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया.
सॉल्टलेक : छेड़खानी का विरोध करने पर प्रेमी को पीटा
कोलकाता. साॅल्टलेक में छेड़खानी के आरोप में विधाननगर उत्तर थाने इलाके की पुलिस ने मंगलवार रात को तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब नौ बजे साॅल्टलेक बीबी ब्लॉक में एक युवती अपने प्��ेमी के साथ कहीं से अपने घर लौट रही थी. तभी तीन बाइक सवार आये और युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगे.
युवती के प्रेमी ने जब उनका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. युवती ने स्थानीय थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन