फिर जेल में मोबाइल पर बातें करते पकड़ा गया कैदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के प्रेसिडेंसी जेल के अंदर फिर मोबाइल पर बात करते एक कैदी पकड़ा गया. आरोपी कैदी का नाम अब्दुल कलाम तरफदार है. वह प्रेसिडेंसी जेल के अंदर विचाराधीन कैदी के रूप में रह रहा है. उसके पास से एक एनराॅयड मोबाइल फोन, सिमकार्ड, बैटरी व चार्जर जब्त किये गये हैं. प्रेसिडेंसी जेल […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के प्रेसिडेंसी जेल के अंदर फिर मोबाइल पर बात करते एक कैदी पकड़ा गया. आरोपी कैदी का नाम अब्दुल कलाम तरफदार है. वह प्रेसिडेंसी जेल के अंदर विचाराधीन कैदी के रूप में रह रहा है. उसके पास से एक एनराॅयड मोबाइल फोन, सिमकार्ड, बैटरी व चार्जर जब्त किये गये हैं.
प्रेसिडेंसी जेल के अधीक्षक सुप्रकाश राय ने इसकी शिकायत हेस्टिंग्स थाने में दर्ज करायी है. इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया है.
शिकायत में जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के अंदर कैदी को अचानक अपने वार्ड में फोन पर धीरे-धीरे बातें करते हुए देखा गया, तुरंत उसे पकड़कर पूछताछ शुरू हुई. वह कहां से जेल में फोन मंगवाया, उससे इस बारे में पूछताछ की जा रही है.
ज्ञात हो कि एक ही दिन पहले इसी जेल में मोहम्मद कालू उर्फ कालो को मोबाइल पर बातें करते हुए जेल कर्मियों ने पकड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन