खेत में फुटबॉल खेल रहे बच्चे हुए हादसे का शिकार, बम विस्फोट में चार बच्चे जख्मी

Updated at : 17 Nov 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
खेत में फुटबॉल खेल रहे बच्चे हुए हादसे का शिकार, बम विस्फोट में चार बच्चे जख्मी

दिनहाटा : खेलते-खेलते धान के खेत में बॉल लाने गये चार बच्चे बम फटने से घायल हो गये. शुक्रवार सुबह यह घटना दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक के गोसानीमारी 1 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत कामता गांव में घटी है. घटना को लेकर इलाके में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. संबंधित थाना पुलिस मामले की […]

विज्ञापन
दिनहाटा : खेलते-खेलते धान के खेत में बॉल लाने गये चार बच्चे बम फटने से घायल हो गये. शुक्रवार सुबह यह घटना दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक के गोसानीमारी 1 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत कामता गांव में घटी है. घटना को लेकर इलाके में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. संबंधित थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी मिली है कि शुक्रवार सुबह घर के पास कुछ बच्चे खेत में फुटबॉल खेल रहे थे. इस दौरान खेलते-खेलते उनका बॉल पास के धान खेत में चला गया. चारो बच्चे बॉल खोजते हुए उस खेत में गये. उसके बाद अचानक वहां बम विस्फोट हो गया. जिसमें चारों बच्चे घायल हो गये. धमाके की आवाज से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे.
स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ चारों घायल बच्चों को गोसानीमारी ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से चिकित्सकों ने रेजानुर रहमान नामक 10 वर्षीय किशोर की स्थिति चिंताजनक बताते हुए दिनहाटा महकमा अस्पताल रेफर कर दिया.
लेकिन वहां से उसे फिर कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर पूरे इलाके में आतंक का महौल है. बाकि के घायलों के नाम अरमान हुसैन, महबूबा परवीन, टीना खातुन है. यह जानकारी रेजानूर रहमान के चाचा सबीर हुसैन व स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता राखाल राय ने दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola