अपराध छुपाने को सिर और पैर काटकर रखा था बूचड़खाने में

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक युवक की सिर और पैर काट कर हुई हत्या में गिरफ्तार जाकिर और उसकी पत्नी आजिनी बीबी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. दोनों ने पूछताछ में अपना […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में एक युवक की सिर और पैर काट कर हुई हत्या में गिरफ्तार जाकिर और उसकी पत्नी आजिनी बीबी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है.
साजिश के तहत दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की और हत्या के बाद अपराध को छुपाने के लिए बूचड़खाना में उसका सिर और पैर छिपाकर रखा था, ताकि किसी को पता नहीं चल पाये. उसके शव को मिट्टी के अंदर दफना दिया था. मालूम हो कि मंगलवार की रात से अबुल लापता हो गया था. बुधवार की सुबह अबुल के घर से कुछ दूरी पर ही उसका मिट्टी से दबा हुआ शव बरामद हुआ था.
शव सिर व पैर विहिन (कटा हुआ) अवस्था में थे. अबुल की पहचान उसके कपड़े से हुई थी. फिर बाद में पुलिस को जाकिर को संदेह के आधार पर कड़ी पूछताछ के बाद उसके बूचड़खाना से अबुल का सिर और पैर मिला था. पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध के कारण ही हत्या की गयी है. महिला का अवैध संबंध था, जिसे जाकिर ने देख लिया था. फिर उसने पत्नी के साथ मिलकर अबुल हसन की हत्या कर दी. आजिना बीबी का अबुल के साथ अवैध संबंध था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola