साढ़े 22 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : प्रधान नगर थाना पुलिस ने फिर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब साढ़े 22 किलो गांजा भी बरामद हुआ है. जब्त गांजा मुर्शिदाबाद ले जाने की योजना थी. उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया. आरोपियों को बुधवार सिलीगुड़ी एनडीपीएस अदालत में पेश किया गया. अदालत […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : प्रधान नगर थाना पुलिस ने फिर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से करीब साढ़े 22 किलो गांजा भी बरामद हुआ है. जब्त गांजा मुर्शिदाबाद ले जाने की योजना थी. उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया. आरोपियों को बुधवार सिलीगुड़ी एनडीपीएस अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
गुप्त जानकारी के आधार पर मंगलवार की देररात प्रधान नगर थाना पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड इलाके में अभियान चलाया. बैग में गांजा भरकर मुर्शिदाबाद जाने वाली बस पकड़ने की फिराक में दो तस्करो को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनके पास से पुलिस को 22 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद हुआ है. आरोपियों में आक्रातुल सरकार व स्वपन सरकार शामिल हैं.
आक्रातुल सरकार मुर्शिदाबाद का वहीं स्वपन सरकार पड़ोसी राज्य असम का निवासी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कूचबिहार से गांजा लेकर दोनों मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हुए थे. प्रधान नगर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत बुक कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










