नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय से 1.16 लाख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Oct 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

बराकर : बराकर बस स्टैंड स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की बराकर शाखा कार्यालय के तीन ताला तथा कैश विभाग के लॉकर को तोड़ कर अपराधियों ने 1.16 लाख रुपये की चोरी कर ली.बीमा कंपनी सूत्रों ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद था. सोमवार को कार्यालय खुलने पर चोरी […]
विज्ञापन
बराकर : बराकर बस स्टैंड स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की बराकर शाखा कार्यालय के तीन ताला तथा कैश विभाग के लॉकर को तोड़ कर अपराधियों ने 1.16 लाख रुपये की चोरी कर ली.बीमा कंपनी सूत्रों ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद था.
सोमवार को कार्यालय खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ. निचले तथा उपरी गेट एवं कैश विभाग का ताला टूटा हुआ था. कैश विभाग का लॉकर भी टूटा हुआ था. उसमें से 1.16 लाख रुपये गायब थे. इसकी सूचना बराकर फांड़ी पुलिस के अधिकारियों को दी गई.
उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ की. कार्यालय के आसपास कई आवासीय घर हैं. निवासियों ने कहा कि रात्रि में कई संदेही व्यक्तियों को कार्यालय के पास विचरते देखा गया था. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




