बिना बताये भात निकालकर खाने से एक मां हुई क्रोध में पागल, बेटी को जलाकर मारने का किया प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : मां को बिना बताये भात निकाल कर खा लेने पर मां ने अपनी मूक-बधिर नाबालिग बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की. बुधवार रात यह सनसनीखेज घटना कालियाचक थाने के कदमतला गांव में घटी. आग की लपटों में घिरी नाबालिग किसी तरह घर से बाहर निकली तो उसे आसपड़ोस के लोगों ने बचाकर […]
विज्ञापन
मालदा : मां को बिना बताये भात निकाल कर खा लेने पर मां ने अपनी मूक-बधिर नाबालिग बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की. बुधवार रात यह सनसनीखेज घटना कालियाचक थाने के कदमतला गांव में घटी. आग की लपटों में घिरी नाबालिग किसी तरह घर से बाहर निकली तो उसे आसपड़ोस के लोगों ने बचाकर मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.
डॉक्टरों का कहना है कि नाबालिग लड़की का 90 फीसदी शरीर जल गया है और बेहद चिंताजनक अवस्था में उसका इलाज बर्न यूनिट में चल रहा है. नाबालिग की एक भाभी बेली बीबी ने अपनी सास आसमीरा बीबी के खिलाफ बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की शिकायत कालियाचक थाने में दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग से झुलसी नाबालिग का नाम सुलेखा खातून (15) है. आसपास के लोगों का कहना है कि मूक-बधिर होने के कारण सुलेखा को उसकी मां पसंद नहीं करती थी. सुलेखा के पिता टुटुल शेख दिल्ली में श्रमिक का काम करते हैं. सुलेखा का एक बड़ा भाई है जो काफी दिनों से शादी के बाद से अलग रहता है.
बुधवार रात को सुलेखा अपनी मां से भात मांग रही थी, लेकिन मां ने भात नहीं दिया. इसके बाद सुलेखा ने खुद से ही भ���त निकाल कर खा लिया. इसी पर उसकी मां आसमीरा बीबी का गुस्सा भड़क उठा. जिस समय वह रसोई में बैठकर भात खा रही थी तभी आसमीरा ने पीछे से उस पर केरोसीन तेल डालकर आग लगा दी.
जलती अवस्था में ही सुलेखा भागकर बाहर निकली. उस समय इलाके में एक जलसा चल रहा था. उन लोगों ने नाबालिग को आग में जलते देखा तो वह भागकर पहुंचे और आग बुझाकर सुलेखा को अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की.
शिकायत दर्ज कराने वाली सुलेखा की भाभी बेली बीबी ने कहा है कि आसमीरा बीबी अक्सर ही अपनी विकलांग बेटी पर अत्याचार करती थी. मेडिकल कॉलेज में सुलेखा ने इलाज के दौरान उसे बताया कि अपने से भात निकाल कर खा लेने पर मां ने उसे जलाया है. घटना के बाद आरोपी महिला फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










