संपत्ति के लिए पड़ोसी की हत्या

Updated:
विज्ञापन

हुगली : संपत्ति को लेकर पुरानी शत्रुता में पड़ोसी ने युवक को पीटकर हत्या कर दी. यह घटना धनियाखाली थाना अंतर्गत पोड़ा बाजार की है. मामले में अभियुक्त फरार है. कुछ दिनों से कार्तिक हालदार के साथ कार्तिक राय के परिवार का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. आठ दिन पहले दोनों परिवारों में […]

विज्ञापन
हुगली : संपत्ति को लेकर पुरानी शत्रुता में पड़ोसी ने युवक को पीटकर हत्या कर दी. यह घटना धनियाखाली थाना अंतर्गत पोड़ा बाजार की है. मामले में अभियुक्त फरार है. कुछ दिनों से कार्तिक हालदार के साथ कार्तिक राय के परिवार का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. आठ दिन पहले दोनों परिवारों में काफी झगड़ा भी हुआ था.
आरोप है कि रविवार सुबह कार्तिक हालदार (21) को उसके घर से उसके पड़ोसी कार्तिक राय अपने दोस्तों के साथ जबरन उठा ले गया. इसके बाद कार्तिक की बांस से पिटायी की. बांस की पिटायी से उसका सर फट गया और वह बेहोश हो गया. बाद में सभी उसे छोड़कर फरार हो गये. खबर पाकर पुलिस पहुंची और शव को इमामबाड़ा सदर अस्पताल में भेज दिया.
धनियाखाली थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कार्तिक के बड़े भाई गोकुल हालदार का आरोप है कि भाई के साथ राय परिवार का अरसे से विवाद चल रहा था. सुबह उन्हें खबर मिली कि उनके भाई को मारपीट कर जख्मी हालत में सड़क के किनारे छोड़कर लोग भाग गये हैं. वहां जाकर देखा उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे.
वह अपने भाई के पास नहीं रहता है इसलिये पूरी घटना की जानकारी उसकी मां ने उन्हें दी. वह घायल अवस्था में अपने भाई को धनियाखाली ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया था जहां उसकी मौत हो गयी. धनियाखाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola