26 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 1:49 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : 26 किलो गांजा के साथ प्रधान नगर थाना पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में श्यामल दे व मोरजेन शेख शामिल हैं. नागालैंड से गांजा लेकर ये दोनों पड़ोसी राज्य बिहार के लिए रवाना हुए थे. गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड इलाके से दोनों […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : 26 किलो गांजा के साथ प्रधान नगर थाना पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में श्यामल दे व मोरजेन शेख शामिल हैं. नागालैंड से गांजा लेकर ये दोनों पड़ोसी राज्य बिहार के लिए रवाना हुए थे. गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
उनके बैग से गांजा के दो अलग-अलग पैकेट बरामद हुए हैं. आरोपियों को मंगलवार सिलीगुड़ी एनडीपीएस अदालत में पेश कर दिया गया. अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में शामिल श्यामल दे मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला गांव का निवासी है. जबकि दूसरा आरोपी मोरजेन शेख नागालैंड का निवासी है. मणिपुरी किस्म का गांजा नागालैंड से कूचबिहार के रास्ते बिहार के लिए रवाना किया गया था. बीते सोमवार देर शाम दोनों आरोपी सिलीगुड़ी पहुंचे.
यहां से बिहार जाने वाली नाइट सुपर बस में सवार होने की योजना थी. लेकिन उससे पहले ही घात लगाये बैठी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मंगलवार को उसे सिलीगुड़ी एनडीपीएस अदालत में पेश कर दिया गया. अदालत ने आरोपियों को जेल हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










