हत्या के आरोप में ड्राइवर और नौकरानी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2018 7:04 AM

विज्ञापन

कोलकाता : स्लो पॉइजन देकर वृद्ध की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक का नाम पृथ्वी बरण गांगुली (78) है. यह घटना विधाननगर पूर्व थाना क्षेत्र के सॉल्टलेक स्थित ईई 183 ब्लॉक में घटी. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन
कोलकाता : स्लो पॉइजन देकर वृद्ध की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक का नाम पृथ्वी बरण गांगुली (78) है. यह घटना विधाननगर पूर्व थाना क्षेत्र के सॉल्टलेक स्थित ईई 183 ब्लॉक में घटी. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस मामले में पुलिस ने मृतक की नौकरानी जाबा चक्रवर्ती और उसका चालक रंजित सांतरा को गिरफ्तार किया है. प्राप्त खबरों के अनुसार, सॉल्टलेक के 143-ईई ब्लॉक निवासी दिव्येंदु गांगुली के अनुसार उनका छोटा भाई पृथ्वी बरण गांगुली (78) अपनी पत्नी के साथ ईई 183 ब्लॉक में रहते थे.
वृद्धावस्था के कारण काफी दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे. रविवार शाम देखा कि उनके घर के पास एक गाड़ी खड़ी है. उनका ड्राइवर और नौकरानी काफी परेशान लग रहे थे. संदेह होने पर घर जा कर पता लगाने की कोशिश की तो दोनों ने उनको दरवाजे पर ही रोक दिया और जोर-जोर से रोने लगे. दोनों के रोने की आवाज सुन आस-पास के अन्य लोग भी वहां जुट गये. उन्होंने बताया कि पृथ्वी बाबू की मौत हो गयी है.
उसने किसी डॉक्टर द्वारा तैयार किया गया एक मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिखाया. संदेह होने पर इसकी जानकारी पुसिल को दी गयी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. दिव्येंदु का आरोप है कि दोनों ने मिल कर स्लो पॉइजन देकर उसके भाई की हत्या की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola