बैटरी व टायर चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सड़क किनारे खड़ी ट्रक व अन्य गाड़ियों की बैटरी व टक्का चोरी का मामला लगातार सामने आने से सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की चिंता बढ़ चली थी. अब इस चोर गिरोह के तीन सदस्यों को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही पांच बैटरी व एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद हुई […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सड़क किनारे खड़ी ट्रक व अन्य गाड़ियों की बैटरी व टक्का चोरी का मामला लगातार सामने आने से सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की चिंता बढ़ चली थी. अब इस चोर गिरोह के तीन सदस्यों को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही पांच बैटरी व एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद हुई है. आरोपियों में कल्याण राय, सइबुल हक व धर्मा बर्मन शामिल है. चोर गिरोह के तीन सदस्यों के पकड़े जाने से फूलबाड़ी होकर गुजरनेवाले ट्रक चालक व मालिकों में खुशी है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फूलबाड़ी स्थित भारत-बांग्लादेश सीमांत से होकर प्रतिदिन करीब 700 से अधिक बोल्डरों से लदे ट्रक बांग्लादेश को जाते हैं. इमिग्रेशन सेंटर की वजह से इलाके में बोल्डरों से लदे ट्रक एशियन हाइवे-2 व कैनाल सड़क किनारे कतार में खड़े रहते हैं. इसके अतिरिक्त भारत के विभिन्न हिस्सों को आने-जानेवाले ट्रक व अन्य वाहन भी फूलबाड़ी इलाके में किनारे लगाकर ड्राइवर व खलासी विश्राम करते हैं. इसी का फायदा स्थानीय कुछ चोर उठाने लगे हैं. रात के समय सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की बैटरी व टायर खोल कर ले जाते हैं.
इस तरह की घटनाओं की शिकायत लगातार मिलने से चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया. न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात गुप्त जानकारी के आधार पर कल्याण व सइबुल को गिरफ्तार किया गया. इनकी निशानदेही पर शनिवार की रात धर्मा को गिरफ्तार किया. ये तीनों जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाना अंतर्गत इलाके के निवासी है. इन तीनों से पूछताछ किये जाने पर अलग-अलग गाड़ियों की पांच बैटरी व एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुयी है.
बैटरी व टायर चुराकर भागने में इसी बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता था. इन तीनों को रविवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डीसीपी गौरव लाल ने बताया कि गाड़ी की बैटरी व टायर चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनसे पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










