बहाली के नाम पर लाखों अभ्यर्थियों से करोड़ों की ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2018 12:55 AM
विज्ञापन
कोलकाता : ग्रामीण कौशल विकास मिशन में बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा करनेवाली संस्था ग्रामीण कौशल विकास मिशन का कोलकाता स्थित कार्यालय में ताला लग गया. विज्ञापन में दिये गये टेलीफोन नंबर भी बंद हैं. इस कारण मिशन के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है. मिशन के किसी भी अधिकारी […]
विज्ञापन
कोलकाता : ग्रामीण कौशल विकास मिशन में बहाली के नाम पर फर्जीवाड़ा करनेवाली संस्था ग्रामीण कौशल विकास मिशन का कोलकाता स्थित कार्यालय में ताला लग गया. विज्ञापन में दिये गये टेलीफोन नंबर भी बंद हैं. इस कारण मिशन के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है. मिशन के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का कोई अता-पता नहीं है और न ही पुलिस व प्रशासन की ओर से भी कोई कार्रवाई ही की गयी है.
उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर ने एक सितंबर के अंक में ‘ग्रामीण कौशल विकास मिशन में बहाली के नाम पर लाखों अभ्यर्थियाें से की गयी ठगी’ की खबर प्रकाशित की थी और नौकरी देने नाम पर फर्जीवाड़ा का खुलासा किया था. खबर के प्रकाशन के बाद कार्यालय में ताला लगा कर लोग फरार हो गये हैं.
किसी के पास कोई जानकारी नहीं
पड़ोस में स्थित कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि लगभग छह सात दिन से यह कार्यालय बंद पड़ा है. कार्यालय कोई नहीं आता है. कुछ दिन पहले पुलिस व रिपोर्टर आये थे. उसके बाद से ही कार्यालय बंद पड़ा है. बिल्डिंग के देखभाल करनेवाले स्टॉफ का कहना है कि यह फ्लैट ग्रामीण कौशल विकास मिशन को किराया पर दिया गया है. उन लोगों को केवल मेंटनेंस चार्ज से ही लेना-देना है. इससे अधिक उनके पास कोई जानकारी नहीं है. बिल्डिंग में अपने फ्लैट को लोग किराया देते ही रहते हैं.
5561 पदों पर बहाली का दिया था विज्ञापन
ग्रामीण कौशल विकास मिशन ने अगस्त में समाचार पत्र में आवेदन देकर बिहार व झारखंड के 62 जिलों में पब्लिक रिलेशन अफसर, ब्लॉक प्रोग्राम अफसर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के नाम पर 5561 पदों पर बहाली के लिए 10 वीं से लेकर पीजी तक के छात्रों से अावेदन मांगे गये थे, जिसके मद्देनजर झारखंड से ही लगभग एक लाख अभ्यर्थियाें ने आवेदन किया था और इससे मिशन को लगभग 1.20 करोड़ रुपये के पोस्टल आर्डर मिले थे. झारखंड व बिहार से ग्रामीण कौशल विकास मिशन के कोलकाता कार्यालय में इतने अधिक आवेदन आये थे कि आवेदनों से पूरा कार्यालय भरा हुआ था.
विगत एक सप्ताह से बंद है कार्यालय
शुक्रवार को प्रभात खबर के संवाददाता जब रफी अहमद किदवई रोड के चौथे तल्ले पर स्थित ग्रामीण कौशल विकास मिशन के कार्यालय पहुंचे तो पाया कि कार्यालय में ताला लगा है तथा विज्ञापन में दिया गया हेल्पलाइन नंबर 033-46032940 और 09674934942 बंद हैं.
पुलिस प्रशासन ने अभी तक नहीं की कोई कार्रवाई
पार्क स्ट्रीट थाना के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक ग्रामीण कौशल विकास मिशन द्वारा धोखाधड़ी किये जाने की एफआइआर थाने में दायर नहीं की गयी है और न ही किसी ने शिकायत की है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि चूंकि विज्ञापन झारखंड में प्रकाशित हुआ है, पीड़ित झारखंड व बिहार के हैं. इस बाबत कोई एफआइआर या शिकायत झारखंड में भी दायर की जा सकती है. फरीद आलम हत्याकांड. 48 घंटों के अंदर ही हीरापुर पुलिस ने किया सफलता का दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










