बहू को देता था कुप्रस्ताव, ससुर पर हत्या का आरोप

Updated at : 10 Aug 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
बहू को देता था कुप्रस्ताव, ससुर पर हत्या का आरोप

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना के गोविंदपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने बुधवार रात उसके पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप है कि ससुर ने बहू को शारीरिक संबंध बनाने का कुप्रस्ताव दिया लेकिन उसने इनकार कर दिया. इससे गुस्साये ससुर […]

विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना के गोविंदपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने बुधवार रात उसके पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप है कि ससुर ने बहू को शारीरिक संबंध बनाने का कुप्रस्ताव दिया लेकिन उसने इनकार कर दिया. इससे गुस्साये ससुर ने बहू की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया.
मृतका का नाम सुप्रिया मंडल बताया गया है. जानकारी के अनुसार सुप्रिया का विवाह चार साल पहले सोनारपुर इलाके के सुभाषग्राम स्थित गोविंदपुर लांगलबेड़िया निवासी सुजन मंडल के साथ हुआ था. आरोप है कि सुजन के घर से निकलते ही उसका पिता तपन मंडल अपनी बहू को कुप्रस्ताव देता था और उससे संबंध बनाने की कोशिश करता था. पीड़िता ने अपने पति को इस बारे में कई बार बताया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उसने अपनी मां और मौसी को भी इसकी जानकारी दी थी.
बुधवार को पीड़िता बेटी के साथ घर पर अकेली थी. मौके का फायदा उठाकर आरोपी ससुर ने बहू से दुष्कर्म का प्रयास किया और असफल रहने पर बहू की हत्या कर दी. पड़ोसियों से मिली शिकायत पर मृतका के घरवाले मौके पर पहुंचे. उसके पति ने बताया कि उसने आत्महत्या की है जबकि उसके चेहरे व पैरों पर चोट के निशान मिले हैं. मायकेवालों की शिकायत पर सोनारपुर थाने की पुलिस ने मृतका के ससुर सहित उसके पति दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola