तीन वर्षीय शिशु से की छेड़छाड़, स्थानीय निवासियों ने की आरोपी की जमकर पिटाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत रामकिशुन डंगाल की तीन वर्षीया बच्ची के साथ छेढ़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने शिवलाल डंगाल निवासी मनोज रजक की जमकर पिटाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता की मां ने कहा कि शुक्रवार की सुबह मनोज […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत रामकिशुन डंगाल की तीन वर्षीया बच्ची के साथ छेढ़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने शिवलाल डंगाल निवासी मनोज रजक की जमकर पिटाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया. स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पीड़िता की मां ने कहा कि शुक्रवार की सुबह मनोज उनके घर आया और उसके पति के बारे में पूछताछ की.
पति काम पर निकले थे. मनोज ने कहा कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को मायके भेज दिया है. उसके घर कोई नहीं है. वह अकेला है. वह बच्ची को साथ लेकर जा रहा है. कुछ देर तक खेल कर वापस घर पहुंचा जायेगा. काफी समय बीतने के बाद भी बच्ची के वापस न आता देख वह शिवलाल डंगाल स्थित मनोज के किराये के मकान में पहुंची.
दरवाजा अंदर से बंद देखकर उसने मनोज को आवाज लगायी. थोड़ी देर बाद दरवाजे से रोती हुई बच्ची बाहर आयी. उसकी अस्त व्यस्त हालत देखकर उसकी मां रोने चिल्लाने लगी. शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा होने लगे.
पूरा मामला समझते ही आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मनोज को घर से निकालकर जमकर पिटाइ की और पुलिस को सूचना दे दी. आसनसोल नॉर्थ थाना से पुलिस ने पहुंच कर मनोज को हिरासत में लेकर थाने ले आयी.
स्थानीय पार्षद दीपक कुमार साव ने कहा कि आरोपी युवक पिछले छह माह से शिवलाल डंगाल में रह रहा है. उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता को इसकी सूचना दे दी गयी है. शाम को घर लौटने पर बच्ची के पिता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
स्थानीय लोगों ने कहा कि आरोपी मनोज ने दो दिनों पहले ही अपनी पत्नी, दो बच्चों को मायके भेज दिया. आरोपी मनोज रजक आसनसोल स्टेशन में चाय बेच कर हॉकरी करता है. पीडित बच्ची के पिता आईसकीम बेच कर आजीविका चलाते हैं. दोनों में लंबे समय से दोस्ती थी. आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. प्राथमिकी दर्ज कराने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि मनोज रजक छह माह से शिवलाल डंगाल में शिव बर्मन के यहां किराये के मकान में रह रहा है. लंबे समय से मनोज की दोस्ती रामकिशून डंगाल निवासी पीडित बच्ची के पिता से थी. मनोज अक्सर उसके यहां आता जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










