बमबाजी में ग्रामीण की मौत

पानागढ़/बर्दवान : बर्दवान जिले के केतुग्राम में 100 दिन काम को लेकर तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच हुए संघर्ष और बमबाजी की घटना में ग्रामीण की मौत हो गयी. मृतक का नाम सुनील माझी बताया गया है. पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 100 दिन के काम को लेकर दोनों दलों के बीच अपने-अपने […]
पानागढ़/बर्दवान : बर्दवान जिले के केतुग्राम में 100 दिन काम को लेकर तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच हुए संघर्ष और बमबाजी की घटना में ग्रामीण की मौत हो गयी. मृतक का नाम सुनील माझी बताया गया है. पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 100 दिन के काम को लेकर दोनों दलों के बीच अपने-अपने समर्थकों को काम पर लगाने को लेकर ही विवाद गहराया.
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दलों के समर्थकों ने बमबाजी आरंभ कर दी. बम लगने से ग्रामीण की मौत हो गयी. गांव में तनाव का माहौल देखते हुये पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है. शव को बरामद कर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




