ePaper

आठ वर्षीय बच्ची से तीन नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

Updated at : 02 Aug 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
आठ वर्षीय बच्ची से तीन नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर में फिर से मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना घटी है. आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप तीन नाबालिगों पर लगा है. यह शर्मनाक घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड स्थित दुर्गानगर इलाके में घटी. भक्तिनगर थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर में फिर से मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना घटी है. आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप तीन नाबालिगों पर लगा है. यह शर्मनाक घटना सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड स्थित दुर्गानगर इलाके में घटी. भक्तिनगर थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
नाबालिग होने के कारण इनके साथ आम अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता. तीनों आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करके जलपाईगुड़ी स्थित किशोरों के एक होम में भेज दिया जायेगा. भक्तिनगर थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गत मंगलवार को तीनों आरोपी लड़के खेलने के बहाने उस बच्ची को एकांत में ले गये.
फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां से घटना का जिक्र किया. मामला समझ में आते ही पीड़िता की मां ने आरोपियों के घरवालों से इसका प्रतिवाद किया. घटना की जानकारी फैलने से इलाकाई लोगों मे भी आरोपियों व उनके परिवारवालों के खिलाफ रोष है. बुधवार को पीड़िता की मां ने भक्तिनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर भक्तिनगर थाना पुलिस ने तीनों नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में पीड़िता व आरोपियों की मेडिकल जांच करायी गयी है. पुलिस तीनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी के सरकारी होम में भेजने की तैयारी कर रही है. डिप्टी पुलिस कमिश्नर गौरव लाल ने बताया कि नाबालिग होने की वजह से आरोपियों को सरकारी होम में रखा जायेगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola