जमीन विवाद में ससुर ने की दामाद की हत्या

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : जमीन में रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद में चचेरा ससुर ने अपने दामाद को गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक का नाम मनिरुल है. यह घटना मंगलवार रात दत्तपुकुर थाना अंतर्गत कदमगाछी गोलाबाड़ी इलाके में घटी. मिली खबरों के अनुसार नूर मोहम्मद की जमीन से रास्ता निकालने के लेकर मनिरूल के […]

विज्ञापन
कोलकाता : जमीन में रास्ता निकालने को लेकर हुए विवाद में चचेरा ससुर ने अपने दामाद को गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक का नाम मनिरुल है. यह घटना मंगलवार रात दत्तपुकुर थाना अंतर्गत कदमगाछी गोलाबाड़ी इलाके में घटी. मिली खबरों के अनुसार नूर मोहम्मद की जमीन से रास्ता निकालने के लेकर मनिरूल के साथ विवाद शुरू हो गया.
नूर मोहम्मद रिश्ते में मनिरुल का चचेरा ससुर लगता है. बताया गया इस मामले के लेकर गत रात पंचायत बुलाया गया था. वहां किसी बात को लेकर झमेला शुरू हो हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि 7 बजे के करीब नूर ने मनिरुल को गोली मार दी. स्थानीय लोगों का मदद से उसे अशोकनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर घटना की जांच में जुट गयी है. पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola