हथियार कारखाने का भंडाफोड़

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के जगदल इलाके में स्थित एक लड्डू बनाने के कारखाने में एसटीएफ ने छापामारी कर हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है. छापामारी के दौरान कारखाने से एक लेथ मशीन,पांंच पिस्टल व हथियार बनाने के कई औजार बरामद किये गये. पुलिस सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार इससे […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के जगदल इलाके में स्थित एक लड्डू बनाने के कारखाने में एसटीएफ ने छापामारी कर हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है. छापामारी के दौरान कारखाने से एक लेथ मशीन,पांंच पिस्टल व हथियार बनाने के कई औजार बरामद किये गये. पुलिस सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार इससे जुड़े पांच लोगों के गिरफ्तार किया गया है. हालांकि एसटीएफ ने इस विषय में विस्तार से कुछ भी बताने से इंकार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम जगदल स्थित एक लड्डू बनाने के कारखाने में एसटीएफ ने तलाशी अभियान चलाया. सूत्रों के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले इस कारखाने में आग लगी थी. उसके बाद यह कारखाना बंद हो गया. कुछ महीने पहले कारखाना मालिक ने सात हजार रुपया मासिक किराया पर एक व्यक्ति को इसे दिया था. वही यहां हथियार बनाने का काम कर रहा था. कारखाना मालिक फरार बताया गया है. इस वारदात से कौन-कौन शामिल हैं, पुुलिस इस बात का पता लगा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola