बैंक खाते से बुजुर्ग के एक लाख रुपये गायब
Updated at : 26 Jul 2018 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के बैंक खाते से एक लाख पांच हजार रुपये उड़ा लिये गये. राष्ट्रीयकृत बैंक की ओर से समस्या का कोई समाधान नहीं किये जाने पर उन्होंने उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इससे पहले मालदा शहर के रामकृष्णपल्ली इलाके के निवासी अभय मजूमदार (77) ने इस बारे में उक्त […]
विज्ञापन
मालदा : एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के बैंक खाते से एक लाख पांच हजार रुपये उड़ा लिये गये. राष्ट्रीयकृत बैंक की ओर से समस्या का कोई समाधान नहीं किये जाने पर उन्होंने उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाया है. इससे पहले मालदा शहर के रामकृष्णपल्ली इलाके के निवासी अभय मजूमदार (77) ने इस बारे में उक्त राष्ट्रीयकृत बैंक और रिजर्व बैंक के शीर्ष अधिकारियों के पास भी शिकायत की थी. लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई.
अभय मजूमदार ने बताया कि एसबीआइ की मालदा की प्रधान शाखा में उनका खाता है. 2016 में उन्हें पता चला कि उनके खाते से एक लाख पांच हजार रुपये गायब हैं. बैंक अधिकारी इसका कोई उचित जवाब नहीं दे पाये. अभय मजूमदार का आरोप है कि बुढ़ापे का जीवन ठीक से काटने के लिए उन्होंने बैंक खाते में पैसा रखा था.
इस साल अप्रैल महीने में उनकी पत्नी बीमार पड़ गयीं. तब भी उन्होंने बैंक से अपने पैसे लौटाने का बहुत अनुरोध किया, पर कोई लाभ नहीं हुआ. दो साल परेशान होने के बावजूद जब कोई रास्ता नहीं निकला तो उन्होंने आखिरकार उपभोक्ता अदालत का रुख किया. उन्होंने बैंक से गायब हुए रुपये, उसके सूद और परेशानी के लिए हर्जाना की मांग की है.D
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




