अवैध संबंध के शक में पत्नी की पिटायी, जान से मारने की कोशिश, बुरी तरह से घायल

Updated at : 24 Jul 2018 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध के शक में पत्नी की पिटायी, जान से मारने की कोशिश, बुरी तरह से घायल

मालदा : अवैध संबंध के संदेह में पति अपनी पत्नी को बार-बार मारता पीटता था. इसका विरोध पति के जीजा ने की तो उसपर कांच के बोतल से हमला कर दिया. उसको जान से मारने की कोशिश की. यह घटना रविवार रात को मालदा थाना के मुचिया ग्राम पंचायत के अधीन मोहम्मदपुर गांव में घटी […]

विज्ञापन
मालदा : अवैध संबंध के संदेह में पति अपनी पत्नी को बार-बार मारता पीटता था. इसका विरोध पति के जीजा ने की तो उसपर कांच के बोतल से हमला कर दिया. उसको जान से मारने की कोशिश की. यह घटना रविवार रात को मालदा थाना के मुचिया ग्राम पंचायत के अधीन मोहम्मदपुर गांव में घटी है . घायल मदन दास (40) को चिकित्सा के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसको लेकर आरोपी बिप्लब दास के खिलाफ ओल्ड मालदा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मदन दास की पत्नी का स्थानीय उत्पल घोष नामक एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप है. इसी का विरोध करते हुए पति उसके साथ मारपीट करता था. दोनों के बीच हमेशा मारपीट होती थी. रविवार सुबह वह अपनी पत्नी को मार रहा था.
इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी मदन दास का जीजा उसकी पत्नी को बचाने के लिए आया. उसी समय उसने बोतल से अपने जीजा पर हमला कर दिया. उसने कांच की बोतल तोड़कर जीजा पर हमला किया है. माथे तथा पीठ पर गंभीर चोट के निशान हैं .उसके बाद वह फरार हो गया. ओल्ड मालदा थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी बिप्लब दास फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola