बकाया 17 हजार वसूलने के लिए बेटे का अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2018 3:11 AM
कोलकाता : काफी दिनों से बकाया राशि वसूलने के लिए एक व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. घटना पोर्ट इलाके के राजाबागान में मीठा तालाब के बड़ाबागान की है. थाने में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार […]
कोलकाता : काफी दिनों से बकाया राशि वसूलने के लिए एक व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है. घटना पोर्ट इलाके के राजाबागान में मीठा तालाब के बड़ाबागान की है. थाने में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद जमशेद अली (32), मोइनुल हक (19), मोहम्मद अफसार (19) और अबू जुनैद (19) हैं. इनके पास से पुलिस ने अपहृत मोहम्मद असलम (22) नामक व्यवसायी के बेटे को सुरक्षित रिहा करा लिया है. अलीपुर अदालत में पेश करने पर गिरफ्तार चारों आरोपियों को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










