मोबाइल टावर लगाने के बहाने ठग लिये 10 लाख

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने के बहाने एक महिला से 10 लाख रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है. एक महिला ने ठगी का शिकार होने के बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. घटना गरफा इलाके के एक अपार्टमेंट की है. पीड़ित महिला का नाम जयश्री हाल्दार है. […]

विज्ञापन
कोलकाता : घर की छत पर मोबाइल टावर लगाने के बहाने एक महिला से 10 लाख रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है. एक महिला ने ठगी का शिकार होने के बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
घटना गरफा इलाके के एक अपार्टमेंट की है. पीड़ित महिला का नाम जयश्री हाल्दार है. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल में एक दिन घर की छत पर मोबाइल टावर लगाकर महीने में मोटी कमाई करने का मैसेज आया था. उसने मैसेज में दिये गये मोबाइल नंबर पर फोन किया तो किस्तों में प्रोसेसिंग चार्ज व सिक्योरिटी मनी के रुप में उससे 10 लाख 77 हजार रुपये ले लिये गये. इसके बावजूद टावर नहीं लगने पर उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने इसकी शिका���त गरफा थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola